वाल-मार्ट का खरीद और स्रोतीकरण मॉडल (Sourc

परिचय
वाल-मार्ट के सीधे आयात के कारोबार और फैक्ट्री से सीधी खरीद का प्रबंध करने के लिए वाल-मार्ट का वैश्विक खरीद प्रभाग 2002 में बनाया गया। वैश्विक खरीद विश्व भर में हज़ारों आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों से वस्तुओं की खरीद के कार्य को देखने के लिए जिम्मेदार है।

यह प्रभाग नए आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने, नए उत्पादों की खरीद करने, विद्यमान आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारियों का निर्माण करने, और वाल-मार्ट के सीधे आयातों की वैश्विक सप्लाई चेन का प्रबंध करने के लिए भी जिम्मेदार है। वैश्विक खरीद का प्रयोजन गुणवत्ता आश्वासन के मुद्दों पर कार्य करके आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों के निरीक्षण करने और आपूर्तिकर्ताओं तथा फैक्ट्रियों के लिए कार्यस्थल मानकों के प्रशिक्षण देना है। इस प्रभाग का 1700 का स्टाफ अधिकतर शेन्ज़ेन में स्थित है जबकि 50 देशों में इसके अतिरिक्त कार्यालय हैं।.

वाल-मार्ट की आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों में कामगारों के लिए स्थितियों में सुधार लाने के लिए 1992 में स्थापित नैतिकता मानक कार्यक्रम वैश्विक खरीद का एक उपप्रभाग है। नैतिकता मानक दल लागू स्थानीय कानूनों के अतिरिक्त आपूर्तिकर्ताओं के लिए वाल-मार्ट के मानकों के फैक्ट्री अनुपालन की जाँच करने के लिए जिम्मेदार है। यह कार्यक्रम उन आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों में आपूर्तिकर्ता फैक्ट्री लेखा-परीक्षाओं के प्रशासन और निष्पादन का समन्वयन करता है जिनसे वाल-मार्ट सीधे स्रोतीकरण करता है और यह रिकॉर्ड का आयात करता है।

इस प्राइमर में वाल-मार्ट की खरीद और स्रोतीकरण की प्रणालियों की जाँच की गई है और साथ ही चीन, बांग्लादेश, और उन अन्य देशों की फैक्ट्रियों की जाँच की गई है जिनमें उनका स्रोतीकरण मॉडल कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने और वाल-मार्ट के स्वयं अपने मानकों पर खरा उतरने में असफल रहा है।

विश्व की सबसे बड़ी कंपनी होने के नाते, और नैतिकतापूर्ण व्यापार पहल तथा वैश्विक सामाजिक अनुपालन कार्यक्रम जैसी उचित श्रम मानकों की परियोजनाओं के सदस्य के रूप में, वाल-मार्ट की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने खेल में आगे बढ़े और स्रोतीकरण की प्रक्रिया में एक अग्रणी और नवोन्मेषक बने जैसा कि इसने खुदरा उद्योग में किया है। कठोर श्रम वाले प्रतिष्ठानों में उत्पीड़न के विभिन्न मामलों और वाल-मार्ट का अध्ययन करते समय, तीन उल्लेखनीय स्वरूप दिखाई दिए हैं:

1) वाल-मार्ट की स्वयं अपने आपूर्तिकर्ता मानकों को पर्याप्त रूप से लागू करने में असफलता
2) वाल-मार्ट की फैक्ट्री मालिकों और प्रबंधकों के साथ जिम्मेदारी की प्रणाली को लागू करने में असमर्थता
3) वाल-मार्ट का आपूर्तिकर्ताओं से न्यूनतम संभव कीमत पर माल लेने के लिए लगातार ज़ोर दिया जाना

वाल-मार्ट का खरीद और स्रोतीकरण मॉडल
विश्व भर में अत्यंत विशाल सप्लाई चेन और आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों वाले, वाल-मार्ट के खरीद और स्रोतीकरण मॉडल ने एक अमिट छाप छोड़ी है और शोषण करने का स्वयं अपना एक अनूठा मकड़जाल तैयार किया है। यही वे कारण हैं जिनके फलस्वरूप खुदरा व्यापारी की कठोर श्रम वाले प्रतिष्ठानों के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार संवीक्षा की जाती है, और इसलिए भी कि वे अधारणीय, अनुचित, और अमानवीय हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी समस्या के मूल तक जाने के बजाय, जो उसकी अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई चेन है, आलोचकों को तसल्ली देने के लिए दिखावे वाले बदलाव करने के लिए कार्य करती आ रही है।

वाल-मार्ट की नवीनतम नैतिक स्रोतीकरण रिपोर्ट में, कंपनी ने गर्वपूर्वक यह दावा किया है कि इसकी आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों में अघोषित लेखा-परीक्षाओं की संख्या 20% से बढ़कर 26% हो गई है। यह न्यून दर समस्यापरक है क्योंकि घोषित किए गए निरीक्षणों से फैक्ट्री मालिकों को इस बात के लिए समय मिल जाता है कि वे अपने कर्मचारियों को फैक्ट्री की महानता का बखान करनेवाली बातों का उल्लेख करने के लिए तैयार कर सकें और उन समस्याओं पर पर्दा डाल सकें जिनके बारे में राष्ट्रीय श्रम संगठन समिति जैसे संगठनों द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हों।

इसके अतिरिक्त, जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम अधिकार निधि ने उल्लेख किया है, “खेद है कि यदि आगे की सोचें तो, वाल-मार्ट ने कामगारों की स्थितियों को सुधारने के लिए कोई नए ठोस बेंचमार्क पेश नहीं किए हैं… वाल-मार्ट ने स्वीकार किया है कि “अभी भी मीलस्तंभ और मीट्रिक्स सहित, रणनीति के ब्यौरे तैयार किए जा रहे हैं” और यह कि विस्तृत स्थिति जानने के लिए हमें अगले वर्ष की नैतिक स्रोतीकरण रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी। दूसरे शब्दों में, आने वाले वर्षों के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखे गए हैं।”

मामले का अध्ययन: वाल-मार्ट के चीनी स्रोतों के संबंध
चीन ने सस्ते माल के लिए वाल-मार्ट की मांग का स्वागत किया है, लेकिन वाल-मार्ट के कम कीमतों के लिए दबाव का फैक्ट्रियों के साथ उसकी प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। चूंकि वाल-मार्ट माल इतनी कम कीमतों पर मांगता है, इसलिए कामगारों के वेतन कम रखे जाते हैं, सुरक्षा के उपायों संबंधी विनियमों का अनुपालन न के बराबर होता है, और लाभ के मार्जिन बहुत ही मामूली से रह जाते हैं। चीनी कारोबारी कार्यपालक शाओ ज़ुलियांग के अनुसार, “वाल-मार्ट के ऑर्डरों से कोई कमाई कर पाना हमेशा मुश्किल होता है।” और आपूर्तिकर्ताओं के सामने आने वाले दबाव और अधिक खराब होते जा रहे हैं:  खुदरा बिक्रियों में गिरावट की प्रवृत्ति के फलस्वरूप वाल-मार्ट जब अपनी मांग में कमी करेगा, तो चीनी कंपनियों के लिए लाभ के मार्जिन और भी कम हो जाएंगे।

बहुत सी फैक्ट्रियाँ श्रमिकों को आराम के लिए बहुत ही कम समय देती हैं और उन्हें ओवरटाइम करने के लिए मजबूर करके लाभ के कम मार्जिनों को पूरा करती हैं। उदाहरण के लिए, चीन में गुआंगडांग में, एक हार्डवेयर और प्लास्टिक की ऐसी फैक्ट्री है, वाल-मार्ट जिसका एक “प्रमुख खरीदार” है, उसमें कामगार “सप्ताह के सातों दिन काम करके, सप्ताह में 80.5 से 85.5 घंटे तक काम करते हैं और अक्सर एक भी दिन छुट्टी लिए बिना लगातार महीनों काम करते रहते हैं।” एक और फैक्ट्री जो वाल-मार्ट को गुड़िया सप्लाई करती है, उसके बारे में चाइना लेबर वॉच और राष्ट्रीय श्रम समिति ने यह खुलासा किया है कि कामगारों को “सप्ताह में 94 घंटे तक” काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

इतने अधिक घंटों तक काम करने के बावजूद, वाल-मार्ट की आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों में फैक्ट्री कामगार अक्सर बहुत कम पैसे कमाते हैं। एक चीनी लेबर वॉच रिपोर्ट ने 15 वाल-मार्ट आपूर्तिकर्ताओं का ब्यौरा दिया है और उन्होंने यह पाया है कि “कुछ तो न्यूनतम दैनिक मजदूरी के आधे से भी कम जितनी कम मजदूरी देते हैं, अनिवार्य ओवरटाइम करवाते हैं, या कोई स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध नहीं करवाते हैं” राष्ट्रीय श्रम समिति का संकेत दिया है कि वाल-मार्ट की आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियाँ “सुव्यवस्थित बंदीगृह”हैं। वाल-मार्ट के स्वयं अपने चीनी वितरण केंद्र में भी कामगारों को गैर-कानूनी तरीके से ओवरटाइम के वेतन से वंचित रखा गया है।

इतने कम लाभ मार्जिनों और श्रमिकों के उत्पीड़न के फलस्वरूप कुछ फैक्ट्रियों ने वाल-मार्ट के ऑर्डरों को अस्वीकार कर दिया। चीन के सबसे बड़े होज़री निर्माता ने जुलाई 2007 में घोषणा की कि भविष्य में वह कभी भी वाल-मार्ट के ऑर्डरों को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि अब ऑर्डर लाभप्रद नहीं रह गए हैं। बहुत से आपूर्तिकर्ता फैक्ट्रियों से सीधे खरीद करने के वाल-मार्ट के अनुरोधों को भी यह उल्लेख करते हुए अस्वीकार कर देते हैं कि वाल-मार्ट के साथ सीधे काम करने में मौजूद जोखिम और खरीद से मिलने वाली कीमत को देखते हुए यह मुनाफ़े का सौदा नहीं है।

चीनी कारोबारी समाचार पत्र के अनुसार “सप्लाई चेन में जो लोग वाल-मार्ट के साथ सहयोग करते हैं वे सभी इस परोक्ष नियम को जानते हैं: कीमतें बढ़ाने की कोशिश न करें। वाल-मार्ट मना कर देगा.” फिर भी, हालांकि चीन में बहुत से आपूर्तिकर्ता वाल-मार्ट की कम कीमतों की मांगों के आगे झुक गए हैं और बहुत ही कम लाभ के लिए उत्पादन कर रहे हैं, वाल-मार्ट “सस्ते विकल्पों के लिए” भारत और अफ़्रीका जैसे दूसरे स्थानों की खोज कर रहा है। बहुत सी यूरोपीय कंपनियों ने “बढ़ती हुई लागतों की जिम्मेदारी को बाँटने के लिए सहमति दर्शाई है, लेकिन वाल-मार्ट ने निर्माताओं की वास्तविक परिस्थितियों पर ध्यान न देते हुए, कीमतें न बढ़ाने पर ज़ोर दिया है।”

केस स्टडी: वाल-मार्ट बांग्लादेश में
इसके प्रमुख खरीद और स्रोतीकरण देशों में से, बांग्लादेश वाल-मार्ट के लिए एक शीर्ष वस्त्र आपूर्तिकर्ता है।

वाल-मार्ट के व्यापक रूप से प्रचारित अंतर्राष्ट्रीय श्रम अधिकारों के उल्लंघन का पहला मामला 1993 में हुआ था, जब एनबीसी के डेटलाइन न्यूज़ में वाल-मार्ट पर बांग्लादेश में बाल मजदूरों द्वारा तैयार किए गए माल को बेचने के बारे में फ़ीचर प्रस्तुत किया गया था। बांग्लादेश में बच्चों को पाँच सेंट प्रति घंटे पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था जबकि वाल-मार्ट ने गलत बयानी की थी कि उनके कपड़े उनके 1985 के छवि अभियान के अनुरूप “यूएसए में निर्मित” थे।

तथापि, कई वर्षों तक की लगातार आलोचना करके श्रमिक अधिकारों के लिए अनुरोध किए जाने के बावजूद, 2006 में, 200 से 300 बच्चों को बांग्लादेश की एक उस फैक्ट्री में काम करते हुऐ पाया गया जो वाल-मार्ट के लिए पैंटों की आपूर्ति करती थी। राष्ट्रीय श्रम समिति ने हार्वेस्ट रिच प्लांट के बारे में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें यह उल्लेख किया गया कि बच्चों को न कोवल ओवरटाइम के घंटों के लिए भुगतान किए बिना काम करने के लिए मजबूर किया गया, बल्कि उन्हें “नेमी तौर पर पर्यवेक्षकों द्वारा पीटा जाता था, उनकी मजदूरी में धोखा किया जाता था, और सरकारी छुट्टियां नहीं दी जाती थीं”। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा काम किया जाना न केवल बांग्लादेश के श्रम कानून के विरुद्ध है, बल्कि प्रशिक्षुओं /हैल्परों के लिए न्यूनतम मजदूरी 22.00 अमरीकी डालर प्रति माह है। हार्वेस्ट रिच फैक्ट्री में हैल्पर 11 से 13 वर्ष की आयु के थे और उन्हें केवल13.88 अमरीकी डालर प्रति माह मिल रहे थे। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद, हार्वेस्ट रिच ने अपने बाल मज़दूरों को नौकरी से निकाल दिया और उन्हें सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया ताकि वह वाल-मार्ट जैसी अमरीकी कंपनियों के साथ अपने कारोबार को जारी रख सके।

वाल-मार्ट के आपूर्तिकर्ताओं के साथ दोषपूर्ण कारोबारी मॉडल के फलस्वरूप, अक्तूबर 2008 में, कठोर श्रम वाले प्रतिष्ठान विरोधी समुदायों ने वाल-मार्ट आपूर्तिकर्ता द्वारा नए श्रम उल्लंघनों का पर्दाफाश किया। इस रिपोर्ट के अनुसार, वाल-मार्ट द्वारा समर्थित निगरानी करने वाली संस्था ने एक फैक्ट्री को इस तथ्य के बावजूद प्रमाणित किया कि उसने “कामगारों को हर महीने 150 घंटे के ओवरटाइम का काम करने के लिए मजबूर किया”, कामगारों को “गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी, पीटा, निलंबित किया, और नौकरी से निकाल दिया” और कामगारों को पर्याप्त मजदूरी नहीं दी।

बांग्लादेशी फैक्ट्रियों में कामगारों के उत्पीड़न का यह स्वरूप वाल-मार्ट की.अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ इस मूल समस्या को सुलझाने की असमर्थता के परिणामस्वरूप है। वाल-मार्ट को अपनी असफल आपूर्तिकर्ता की रणनीति को बंद करके उत्पीड़नकारक कार्य परिवेशों को रोकना चाहिए।.  दोष को फैक्ट्रियों पर डालने के बजाय, इसे कंपनी की निष्प्रभावी लेखा-परीक्षा की प्रक्रिया में सुधार लाना चाहिए और अपनी ग़लत बयानी वाली “नैतिकतापूर्ण स्रोतीकरण” की रिपोर्टें पेश करना बंद कर देना चाहिए।

अन्य विशेषताएं और विश्व भर में गतिरोध
वाल-मार्ट की विदेशी बाज़ारों में घुसपैठ के कारण स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। विश्व में सबसे बड़ा खुदरा व्यापारी होने के रूप में, वाल-मार्ट की स्रोतीकरण और खरीद की प्रथाएं वैश्विक खुदरा उद्योग के लिए व्यवहार के अधारणीय, अबाधित, और अनैतिक मानक निर्धारित करती हैं।

लगातार, वाल-मार्ट के बारे में इस बात के साक्ष्य प्रस्तुत किए जाते रहे हैं कि इसकी संबद्धताएं कम्बोडिया, डोमिनिकन रिपब्लिक, और जोर्डन सहित पूरे विश्व में कठोर श्रम वाले प्रतिष्ठानों की फैक्ट्रियों से हैं।

सुश्री. फाल साविन, जो वाल-मार्ट के आपूर्तिकर्ता कम्बोडियाई कंपनी किंग्स लैंड गारमेंट कंपनी, के लिए काम करती हैं, वे दुर्व्यवहार की भागी बनी हैं। “कम्बोडिया में न्यूनतम मजदूरीलगभग 50 अमरीकी डालर प्रति माह है। तथापि, सुश्री फाल साविन की वेतन पर्चियों के अनुसार उन्हें दस महीने की अवधि में केवल एक बार 50 अमरीकी डालर से अधिक मिले हैं।”

डोमिनिकन रिपब्लिक में, वाल-मार्ट , TOS डोमिनिकाना टैक्सटाइल फैक्ट्री, के मालिक हेन्सब्रांड इंक. के साथ अपने आपूर्तिकर्ता संबंधों के ज़रिए उसका सबसे बड़ा ग्राहक था। यह फैक्ट्री डोमिनिकन रिपब्लिक में सबसे बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है और इसमें अनुमानतः 1100 कामगार हैं। कामगार अधिकार कंसोर्शियम ने हेन्सब्रांडको जून 6, 2007 को जबरन और बिना वेतन ओवरटाइम, कामगारों के उत्पीड़न, गाली-गलौज, आदि सहित, फैक्ट्री में होनेवाले उल्लंघनों के बारे में सूचित किया। “…इन उल्लंघनों को न तो स्वीकार किया गया और न ही इन पर ध्यान दिया गया।”

पेट्रा एपारेल, जो वाल-मार्ट को आपूर्ति करता है, के बारे में जोर्डन में साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। यहाँ के उल्लंघनों में जबरन और वेतन रहित ओवरटाइम, भुगतान न की गई न्यूनतम मजदूरी, गाली-गलौज, आदि शामिल थे। “कामगारों को ग़ल्तियाँ करने पर, काम के समय के दौरान बातचीत करने पर, या बाथरूम में बहुत अधिक समय लगाने पर, नेमी तौर पर पीटा जाता है।”

“वाल-मार्ट ने कहा कि वह हर वर्ष दर्जनों देशों में हज़ारो फैक्ट्रियों का निरीक्षण करता है। लेकिन चूंकि सोशल एकाउंटेबिलिटी इंटरनेशनल (SAI) या फ़ेयर लेबर एसोसिएशन (FLA) जैसी कोई बाहरी संस्था इससे संबद्ध नहीं होती और वाल-मार्ट न तो अपनी लेखा-परीक्षाओं को और न ही अपनी फैक्ट्रियों के नामों को जारी करता है, इसलिए जनता को मजबूर होकर कंपनी के बयान को मान लेना पड़ता है।”

आज तक, वाल-मार्ट ने उन फैक्ट्रियों से संबंध बनाए रखे हुए हैं जो स्वयं उसके अपने आपूर्तिकर्ता मानकों को पूरा नहीं करती हैं। वाल-मार्ट की नैतिकतापूर्ण स्रोतीकरण के लिए कथित चिंताएं उसकी बदनाम अंतर्राष्ट्रीय खरीद प्रथा की वास्तविकताओं पर खरी नहीं उतरती हैं।

निष्कर्ष
वाल-मार्ट के दमनकारी स्रोतीकरण को हतोत्साहित करने के लिए उपभोक्ताओं, अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं, और संगठनों द्वारा वाल-मार्ट की निकृष्ट स्रोतीकरण प्रथाओं के बारे में खरीदारों को शिक्षित करने की दिशा में सतत और कठोर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। वाल-मार्ट की अपने अवास्तविक मूल्य मानकों के अनुरूप ढालने के लिए अन्य कंपनियों पर अधिक दबाव डालने की क्षमता के फलस्वरूप, समग्र फुटकर उद्योग की आशाओं पर दुष्प्रभाव पड़ता है। वाल-मार्ट के विदेशी खरीद के मॉडल में सुधार लाने से अत्यधिक साधनहीन फैक्ट्री कामगारों की तकलीफ को दूर करने में बहुत मदद मिलेगी।

Posted by Michael Mignano on Tuesday, November 25, 2008

Click Here for a Printer-Friendly Version

COMMENTS

There are no comments for this entry yet. Get the discussion started and post below.

Commenting is not available in this content entry.

Comment Policy

WalmartWatch.com reserves the right, in its sole discretion, to remove or refuse to post blog comments.